गृह मंत्री ने वरयाम सिंह को रिहा करने के दिए आदेश

गृह मंत्री ने वरयाम सिंह को रिहा करने के दिए आदेश
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की बरेली जेल में बंद सिख आतंकी वरयाम सिंह को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उसकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। टाडा मामले में 70 से ज्यादा उम्र के वरयाम को 1990 में गिरफ्तार किया गया था। वरयाम सिंह की रिहाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यूपी सरकार को पत्र लिखा था। बादल देश के अलग-अलग जेलों में बंद 13 सिख आतंकि यों की रिहाई चाहते थे।वरयाम इनमें से एक था। सूत्रों ने कहा कि यूपी सरकार ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि वरयाम सिंह जेल में 20 साल से ज्यादा की सजा काट चुका है। जेल में रहने के दौरान उसका आचरण भी पूरी तरह से ठीक रहा है। गृह मंत्रालय ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वरयाम जेल में सजा की अवधि से ज्यादा का वक्त काट चुका है।

Share this story