एक करोड़पति से शादी रचाने के लिए नुस्खे बताने वाली एक क्लास

एक करोड़पति से शादी रचाने के लिए नुस्खे बताने वाली एक क्लास
एक करोड़पति से शादी रचाने वाली चीनी महिला अब दूसरी महिलाओं को अमीर पति पाने की क्लास देती है। जिसमें अमीर पति से मिलने-जुलने, उसको डेट करने और उसके करीब जाने जैसे तमाम गुर सिखाएं जाते हैं। दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में चलने वाली इस क्लास की फीस लगभग एक लाख रूपए है।अमीर पति पाने की गुरू सिखाने वाली महिला हैं 42 वर्ष की सू फेई, जो अपने कोर्स में स्टूडेंट्स को अमीर पुरूषों से मिलवाने का वादा भी करती हैं। बता दें कि सू ने 37 वर्ष की उम्र में एक करोड़पति से शादी की थी। सात वर्ष पहले शुरू हुई इस क्लास में एक बार 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हो चुकी हैं।इस क्लास में बताई जाने वाली खास बातें

1. आप जिस भी पुरूष को अप्रोज करना चाहें, उसकी आदतों और जिन जगहों पर वह अक्सर जाता है, उसके बारे में अच्छी तरह जान लें। फिर आप उसे फॉलो करें। हालांकि उससे सामना होने पर ऎसे जताएं कि जैसे आप अचानक उससे मिली हैं और आप दोनों के व्यक्तित्व में कई समानताएं हैं।

2. पहली डेट सबसे अहम हिस्सा है उसे इम्प्रेस करने का। आप ध्यान से ऎसी सीट पर बैठें, जहां से 30 से 45 डिग्री से रोशनी आपके चेहरे पर पड़े। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी लेकिन अमीर पति पाना एकदम आसान भी तो नहीं हो सकता।

3. उसके साथ हों तो न महंगा खाना ऑर्डर करें और न ही उससे लग्जरी गिफ्ट लें। कहा जाता है कि अमीर लड़के आमतौर पर टीचर्स, डॉक्टर्स, सिविल सर्विस जैसे प्रोफेशन्स की लड़कियों को पसंद करते हैं। वहीं फ्लाइट अटेंडेंट्स, जर्नलिस्ट और अपनी शॉप चलाने वाली महिलाएं उनको नापसंद होती हैं। लिहाजा अमीर पति पाने के लिए अपना प्रोफेशन भी ध्यान से चुनें।

4. वहीं अगर वह करोड़पति लड़का आपको दो साल से डेट कर रहा है और आपके बीच शादी की बात नहीं उठ रही है तो मान लें कि यहां आपकी दाल नहीं गलेगी। रिश्ते के शुरूआती दो महीने में उससे बहुत ज्यादा करीबी रिश्ते न बनाएं। अगर आप एक साल में उससे शादी करना चाहती हैं तो अपने मीटिंग शेड्यूल को थोड़ा टाइट ही रखें।

Share this story