सभी ग्राम सभाओं में बनेंगे खेल के मैदान : शिवपाल सिंह यादव

सभी ग्राम सभाओं में बनेंगे खेल के मैदान : शिवपाल सिंह यादव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव देश में ग्राम स्तर तक खेल को बढ़ावा देने की कवायद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के बच्चों एवं नौजवानों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के समस्त जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं कि समस्त ग्राम सभाओं में खेल के मैदान बनाये जायें तथा समस्त भारतीय खेलों की सुविधाओं को विकसित किया जाये।ये बात शिवपाल सिंह ने मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में स्वर्गीय सुभाष गुप्ता की स्मृति में आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता समारोह में कही। इस मौके पर उन्होंने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार भी दिए। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी का खेल भारत का सबसे पुराना कौशल कला है। इस खेल में एकाग्रता एवं निरन्तर अभ्यास बहुत जरुरी है। महा भारत से लेकर रामायण तक के ग्रन्थों में धनुष विद्या का उल्लेख मिलता है।उन्होंने उत्तर प्रदेश तीरंदाजी एसोसियेशन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित करायें। मेरठ ने इस देश को कई खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिये हैं।इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने ज्योति सुरेखा स्वांति दुधवाल लिली चानू अभिषेक वर्मा सी0 एच0 जिंगनाथ अनिल कुमार को विभिन्न वर्गों में स्वर्ण रजत व कांस्य पदक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त महिला टीम पंजाब को स्वर्ण पदक महाराष्ट्र को रजत पदक आर0एस0 पी0पी0 रेलवे को कांस्य पदक प्रदान किया। श्री यादव ने प्रशिक्षकों को भी बधाई दी और कहा खेल जगत में इनकें प्रयासों व योगदान हम गर्व महसूस करते हैं। मैं कामना करता हूं कि देश में खेल तथा खिलाडि़यों में खेल भावना और बढ़े। खेल पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने वाले खिलाडि़यों को बधाई दी।इस अवसर पर सपा के जिला अध्यक्ष श्री जयवीर सिंहए राज्यमंत्री राजपाल सिंहए विधायक सत्यप्रकाश अग्रवालए एमएलसी डा0 सरोजनी अग्रवालए मेयर श्री हरिकांत अहलूवालियाए विधायक गुलाम मौहम्मद तथा तीरंदाजी एसोसियेशन के सचिव अजय गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री जी का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।



Share this story