ब्वॉयफ्रेंड से ज्यादा जींस पर मरती है लडकियां!

ब्वॉयफ्रेंड से ज्यादा जींस पर मरती है लडकियां!
लंदन: अक्सर देखा जाता है कि लडकियां फैशन के मामले में लडकों से दो कदम आगे रहती है। लडकियों को लेकर एक नया रिसर्च सामने आया है। रिसर्च के मुताबिक एक ब्रिटिश महिला जितना अपनी जींस को संभालती है उतना लंबा वक्त वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ भी नहीं बितातीं। ब्रिटिश महिलाओं का रिलेशनशिप औसतन 2 साल 9 महीने में खत्म हो जाता है जबकि अपनी ब्लू जींस को वह 3 साल से ज्यादा चलाती हैं। रिसर्च में सामने आया है कि देश की आधी महिलाएं जींस में ज्यादा कॉन्फिडेंट फील करती हैं और एक तिहाई से ज्यादा मानती हैं कि वह जींस में शानदार नजर आती हैं।
द सन की खबर में शादीशुदा जोडों के ऊपर की गई रिसर्च में अलग तरह की बात नजर आई। कपल्स ने माना है कि वह अपनी वेडिंग रिंग खो सकते हैं लेकिन वार्डरोब में मौजूद फेवरेट ड्रेस नहीं। 90 फीसदी ने माना कि अगर उन्हें ड्रेस पहनने को नहीं मिली तो वह बेहद दुखी हो जाएंगे जबकि 10 पसेंट ऎसे भी थे जिन्होंने माना कि ऎसा करने के बदले वह अपनी सास को खोना पसंद करेंगे। हार्ले स्ट्रीट की साइकोथैरपिस्ट क्रिस्टीन वेबर ने कहा, "महिलाओं की एक बडी संख्या ने कभी सोचा नहीं होगा कि वह अपने कपडों में अपने साथी की सोच के मुताबिक आकर्षक लग सकती हैं इसलिए अपने फेवरेट आइटम को संभाले रखना हैरान नहीं करता। यह हमें आत्मविश्वास देता है।" वेबर ने आगे कहा कि आसानी से पहन लेने की वजह से भी महिलाओं के लिए जींस वार्डरोब में बांधकर रखने वाली चीज है।
जींस के जोडे खरीदने में लंदन और साउथ ईस्ट फोर्क की महिलाएं सबसे आगे हैं जबकि ईस्ट मिडलैंड्स की महिलाएं इसपर सबसे कम खर्च करती हैं। हालांकि, शॉट्स को लेकर महिलाओं में ऎसी दीवानगी दिखाई नहीं देती। महिलाएं महंगे शॉट्स खरीदना और फिर उन्हें वार्डरोब में रखना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। सबसे कम पसंद किया जाने वाला कलर सिल्वर और गोल्डन है।

Share this story