विश्व की सबसे पसंदीदा शख्सियतों में मोदी को 10वां स्थान

विश्व की सबसे पसंदीदा शख्सियतों में मोदी को 10वां स्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व भर में पंसद किए जाने वाले नेताओं की सूची में 10वां स्थान मिला है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) की ओर से कराए गए एक नए सर्वे के मुताबिक इस फेहरिस्त में पहला स्थान दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत राष्ट्रपति नेलसन मंडेला को पहला स्थान मिला है। वहीं महात्मा गांधी का नाम इस सूची में चौथे स्थान पर है।

125 देशों के 285 शहरों में हुए यह सर्वे होने का दावा किया गया है। WEF के इस ग्लोबल शेपर्स एनुअल सर्वे 2015 में मंडेला के बाद दूसरा स्थान पोप फ्रांसिस को मिला।

पूरी सूची इस प्रकार है-
1 नेल्सन मंडेला ( दिवंगत राष्ट्रपति, दक्षिण अफ्रीका)
2 पोप फ्रांसिस
3 एलोन मस्क (सीईओ, टेसला मोटर्स)
4 महात्मा गांधी
5 बिल गेट्स (फाउंडर, माइक्रोसॉफ्ट)
6 बराक ओबामा (राष्ट्रपति, अमेरिका)
7 रिचर्ड ब्रेनसन (संस्थापक, वर्जिन ग्रुप)
8 स्टीव जॉब्स (संस्थापक, एप्पल)
9. मोहम्मद यूनुस (नोबेल विजेता)
10 वारेन बफे (अमेरिकी निवेशक)

1084 रिस्पॉडेंट्स में से 3 फीसदी ने मोदी के लिए वोट दिया। वहीं मंडेला को 20 फीसदी लोगों ने सबसे पसंदीदा शख्सीयत बताया। महात्मा गांधी के नाम 12.4 फीसदी वोट पड़े। ये सारे रिस्पॉन्डेंट्स WEF की ग्लोबल शेपर्स कम्युनिटी के सदस्य हैं और इनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है। दस लोगों की इस सूची में मंडेला, गांधी और स्टीव जॉब्स को छोड़कर सब जीवित हैं।

Share this story