लाइफ में खुशियों को करें ऐसे वेलकम

लाइफ में खुशियों को करें ऐसे वेलकम
खुशी मन की एक अवस्था का नाम है। इस आधुनिक दौर में हर कोई खुश रहना चाहता है, पर रह नहीं पाता है। इसका कारण यह है कि हर कोई काम के दबाव से दो-चार है। रही-सही कसर अन्य घरेलू काम पूरा कर देते हैं। बच्चों की-सी खुशी अब मुश्किल प्रतीत होती है। खेलते बच्चों का चिल्ला कर खुशी का इजहार करना अब बहुत कम देखने को मिलता है, क्योंकि आजकल के बच्चे पढाई के बोझ-तले दबे हुए हैं। उन्हें इतना होमवर्क मिलता है कि वे चाह कर भी अधिक खेल और खुशी का इजहार नहीं कर पाते हैं। तो आइए हैप्पी रहने के कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाएं

1. हमेशा सकारात्मक सोचें खुश रहने के लिए हमें चाहिए कि हम हमेशा सकारात्मक ही सोचें। नकारात्मकता से मन व शरीर पर विपरीत प्रभाव पडता है। यह हो गया तो क्या होगा। वो हो गया तो क्या होगा। आदि-आदि अनेक प्रकार के नकारात्मक विचारों को झिडक दें। इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है सिवाय तनाव के।

2. मुस्कुराते रहें हमेशा हंसते हंसमुख मुस्कुराते रहें। उदास व परेशान चेहरा किसी को भी नहीं लुभाता है। हंसमुख व्यक्ति के आसपास सदा सभी लोग मंडराते रहते हैं, जबकि दुखी या निराश व्यक्ति से लगभग सभी लोग किनारा कर लेते हैं। इसलिए व्यक्ति को हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहना चाहिए। चार्ली चैप्लिन से प्रेरणा लें, मशहूर ब्रिटिश हास्य कलाकार चार्ली चैप्लिन के निजी जीवन को अगर हम देखें तो पाएंगे कि वे काफी दुखी, निराश एवं एक हद तक गरीब व्यक्ति थे। बावजूद इसके, उन्होंने अपने निजी जीवन को कभी भी चेहरे व पर्दे पर प्रकट नहीं होने दिया।

3. प्रॉब्लम्स तो आती-जाती रहती हैं हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते-जाते रहते हैं। इनसे निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अपना मनोबल मजबूत कर उससे लोहा लेने के लिए भिड जाना चाहिए। अगर हम महापुरूषों की जीवनी पढ़ें तो पाएंगे कि उनके जीवन में कई विषम परिस्थितियां आई किंतु उन्होंने हार नहीं मानी और परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लिया।

4. उन्होंने परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया तथा हमेशा मुस्कुराते रहें। कभी भी उनका उदास चेहरा हमने नहीं देखा। गांधीजी व नेहरूजी का तो हमने मुस्कुराता चेहरा ही देखा है, कभी भी उदास या गमगीन नहीं।

5. खुश रहें और जोर से हंसो चाहे कैसी भी माहौल हो, इंसान को हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए। खिलखिलाने से मनुष्य का तनाव कम होता है तथा वह चिंतामुक्त होता है और शरीर से सकारात्मक रसायनों का स्त्राव होता है। मनोचिकित्सक भी कहते हैं कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाला व्यक्ति जीवन के हर मोड हमेशा आगे रहता है तथा वह अन्य के मुकाबले जुझारू होता है। इस प्रकार की छोटी-बडी बातों को ध्यान में रखकर हम भी खुश रह सकते हैं तथा जीवन को उमंग उत्साह से भरपूर कर सकते हैं। तो आप भी आज और अभी से खिलखिलाना शुरू कर दीजिए तथा दूसरों को भी खिलखिलाइए।

Share this story