विशेष नक्षत्र में करवा चौथ, बढेगा पति-पत्नी में प्रेम

विशेष नक्षत्र में करवा चौथ, बढेगा पति-पत्नी में प्रेम
30 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सुहागिनों का करवा चौथ का व्रत है। इस बार करवा चौथ व्रत शु्क्रवार और रोहिणी नक्षत्र में पड रहा है। इस विशेष संयोग में व्रत रखने वाली सुहागिनों का सुहाग तो अटल रहेगा ही, पति का आकर्षण भी उनके प्रति बढ जायेगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म नक्षत्र रोहिणी भी शाम 4:57 तक है। रोहिणी नक्षत्र होने के कारण पति पति के संबंधों में जहां मिठास घुलेगी वहीं एक दूसरे के प्रति लगाव भी धीरे धीरे बढता जायेगा।

-विशेष संयोग में आया करवाचौथ व्रत -30 अक्टूबर दिन शुक्रवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 8:25 तक रहेगी।

- सुबह 8:25 के बाद चतुर्थी तिथि लगेगी जो सुबह 5:26 मिनट तक रहेगी।

-रोहिणी नक्षत्र शाम 4:57 मिनट तक है।

-चंद्रमा वृषभ राशि में सुबह 4:21 तक रहेगा।

-30 अक्टूबर को ही चतुर्थी तिथि का क्षय भी हो रहा है।

-करवाचौथ पूजन का समय शाम 6:02 से शाम 07:18 तक है।

Share this story