महालक्ष्मी की कृपा पाने हेतु ना करें ये 7 काम

महालक्ष्मी की कृपा पाने हेतु ना करें ये 7 काम
रोशनी का पर्व माना जाने वाली दीवाली कार्तिक अमावस्या के दिन होती है। इस साल दीवाली 11 नवंबर (बुधवार) 2015 को है। इस दिन श्री गणेश और ऎश्वर्य की देवी महालक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने चौदह साल का वनवास करके वापस लौटे थे। इस दिन हम महा लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करते है। दीपावली का त्योहार 5 दिनों का होता है। इन दिनों में दीपावली की शुरूआत घनतेरस से होती है। उसके बाद क्रमश: नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भइया दूज आता है। इन 5 दिनों में हम कोई ऎसा काम नही करते जिससे माता लक्ष्मी रूष्ट हो।

धर्म शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इन दिनों में महालक्ष्मी हमारें घरों में आती है। जिनकी आगमन के लिए हम उनकी आराधना करते है। जिससे कि वो हम पर अपनी कृपा बरसाती रहें। कभी-कभी दीपावली के इन दिनों में हम बिना जानें कुछ ऎसे काम कर देते है जिससे महालक्ष्मी क्रोधित हो जाती है। जानिए ऎसी ही कुछ कामों के बारें में जिसके करने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती है।

1. ब्रह्म मुहूर्त में ना सोएं

आमतौर में हमें जल्दी ही उठना चाहिए, लेकिन बहुत से लोग होते जो सुबह किसी कारण वश देर से उठते है। शास्त्रों की बात मानों तो हमें दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। ऎसा करने से माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहती है। साथ ही आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नही होती है। इसलिए इन दिनों में जल्दी उठनें की कोशिश करें।

2. सूर्यास्त के समय न सोएं

अगर आपको कोई शारिरीक समस्या है या फिर कोई गर्भवती महिला है तो ही शाम के समय सोएं या आराम करें। नही तो इस समय आपको नही सोना चाहिए। माना जाता है कि इस समय माता लक्ष्मी हमारें घर आती है। अगर आप सोते मिले तो वह दरवाजें से ही वापस लौट जाएगी। जिससे आपके घर गरीबी का निवास हो जाएगा।

3. नशा न करें

शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित माना जाता है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे सदैव दरिद्र ही बने रहते हैं। नशा अभिशाप के समान माना गया है। साथ ही घर की पवित्रता नष्ट होती है, शांति भंग हो सकती है, वाद-विवाद हो सकते हैं और धार्मिक कर्म ठीक से पूर्ण नहीं हो पाते हैं। इसलइए इन दिनों में नशें से दूर रहना चाहिए।

4. अपने से बडों का अनादर ना करें

शास्त्रों में लिखा है कि अपने से ब़डे का हमेशा आदर करना चाहिए। कभी भी उनसे गलत तरीके से व्यवहार नही करना चाहिए। ऎसा करने से देवी-देवता. इसी तरह दीपावली के दिनों में तो निल्कुल भी किसी को पर्शान या फिर किसी बडे इंसान को सताएं न। ऎसा करने से आपके घर में कभी भी दरिद्रता नही आती है।

5. किसी से लडाई-झगडा न करें

दीपावली के दिनों में किसी से भी किसी बात पर बहस या झगडा न करें। परिवार के सभी सदस्यों को मिलजुल कर प्रेम से रहना चाहिए। जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। घर में शांति रहने से उस घर में कभी भी लक्ष्मी नही जाती है। इसलिए सभी को प्रेमपूर्वक रहना चाहिए।

6. घर को गंदा ना रखें

दीपावली में अपने घर को साफ रखना चाहिए। जिससे जब भी लक्ष्मी आए तो बिना रूके अंदर चली जाएं। माता का आगमन अपने घर में करने के लिए सुगंधित फूलों और इत्र का भी छि़डकाव करना चाहिए जिससे घर पर किसी भी प्रकार की बदबू न आए।

7. किसी पर गुस्सा ना करें

दीपावली के दिनों में गुस्सा नहीं करना चाहिए और तेज आवाज में चिल्लाना नही चाहिए। ऎसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आप गुस्सा करते है तो आपके ऊपर कभी भी लक्ष्मी प्रसन्न नही होगी। जिससे आपके घर में अशांति, गरीबी का निवास हो जाएगा।

Share this story