सम्मोहन के जरिए बैंक मैनेजरों को बनता था लूट का शिकार

सम्मोहन के जरिए बैंक मैनेजरों को बनता था लूट का शिकार
मुंबई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सम्मोहन के जरिए बैंक मैनेजरों को लूट लिया करता थ। पुलिस के मुताबिक, इस शख्स ने अब तक 10 बैंक मैनेजरों को अपना शिकार बनाया है।

दादर पुलिस का दावा है कि पकड़े गए एक शख्स को सम्मोहित कर लूटने में महारथ हासिल है। महेश बाबूराव देशपांडे नाम का यह शख्स अब कई बैंक मैनेजरों को अपना शिकार बना चुका है। उनसे लाखों रुपए लूट चुका है।

आरोपी महेश बेहद शातिर तरीके से लूट की वारदात को अंजाम देता था। वह अपना परिचय म्हाड़ा में सीईओ के रुप में देता था। बैंक मैनेजरों से अपने विकलांग भाई का खाता खोलने की गुजारिश करता था।

बातचीत आगे बढ़ने पर शिकार को कम कीमत में फ्लैट दिलाने की बात कहता था और इसके बाद शिकार आरोपी को लाखों रुपए दे दिया करते थे। पुलिस की माने तो आरोपी ने अब तक करीब 10 बैंक मैनेजरों को अपना शिकार बनाया है।

Share this story