पत्नी ने किया मटन पकाने से इंकार तो पति ने ज़िंदा जलाया
Nov 20, 2015, 18:30 IST
पत्नी ने मटन बनाने से इनकार क्या किया कि पति की आंखों में खून सवार हो गया। पति ने पत्नी को आग लगा दी जिससे बुरी तरह झुलसने की वजह से उसकी मौत हो गई।
मृतक शबनम के परिजनों ने बताया कि शबनम का पति लियाकत ख़ान लगभग 10.30 बजे घर लौटा और शबनम से मीट पकाने को कहा, शबनम थकी हुई थी इसलिए उसने मीट पकाने से इनकार कर दिया। इस पर लियाकत आग बबूला हो गया और उसे पीटने लगा, इसके बाद उसने शबनम पर केरोसीन डालकर आग लगा दी।
शबनम को आग लगाते वक्त लियाकत भी थोड़ा झुलस गया। शबनम के परिजनों ने शबनम और लियाकत दोनों को अस्पताल भर्ती कराया। लियाकत ने पहले तो अपने किये पर परदा डालने की कोशिश की और इसे महज एक हादसा बताया लेकिन जब शबनम ने डॉक्टरों को अपनी पूरी कहानी सुनाई तो वह हॉस्पिटल से भाग गया।
शबनम की 7 वर्षीय बेटी जो घर में मौजूद थी, ने भागकर अपनी नानी को इस बारे में बताया। शबनम ने दम तोड़ने से पहले पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसका पति उस वक्त नशे में था। शबनम के बयान के आधार पर पुलिस ने लियाकत पर मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।