क्वांटिको में प्रियंका के हॉट सीन हुआ नेट पर वायरल

क्वांटिको में प्रियंका के हॉट सीन हुआ नेट पर वायरल
मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपडा इन दिनों अपने अमेरिकन शो को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों में भले ही इतने हॉट सीन ना दिए हों लेकिन उन्होनें अमेरिकन टीवी शो क्वांटिकों में बेहद हॉट सीन दिए हैं। इन्हीं सीन को लेकर प्रियंका सुर्खियों में हैं। प्रियंका के इंटिमेट सीन इंटरनेट पर लीक होकर वायरल हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी क्वांटिको के पायलट शो में प्रियंका का कार में एक बेहद बोल्ड सीन दिखाया गया था। कार सीन के बाद अब प्रियंका का बाथरूम सीन चर्चा में आ गया है। क्वांटिको के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका शो के एक अभिनेता के साथ शावर सीन करती हुई नजर आएंगी। इस एपिसोड में प्रियंका का हॉलीवुड अभिनेता रेयान के साथ बाथरूम में इंटिमेट सीन है। इस सीन में प्रियंका में अपने को एक्टर के साथ जबरदस्त हॉट सीन दिए हैं।

गौरतलब है कि इस शो के कारण ही प्रियंका अपनी आगामी बॉलीवुड मूवी बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन इवेंट में हिस्सा ले रही हैं। खबर तो यह भी है कि प्रियंका को अमेरिका में सच्चा प्यार भी मिल गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि प्रियंका अमेरिका में किसी युवक को डेट कर रही है।

Share this story