श्रद्धा को किसने दी चेतावनी
Nov 24, 2015, 18:30 IST
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को उनके दोस्तों ने चेतावनी दी है। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने काम में इतनी व्यस्त है कि अपने मित्रों और परिजनों के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पा रही है। इस कारण से श्रद्धा कपूर के मित्रों ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है कि वह अपने दोस्तों के लिए थोडा समय निकाले। हाल ही में श्रद्धा जब शिलांग में शूटिंग करके वापस मुंबई लौटी तो उनके मित्रों ने एक गेट टू गेदर किया। मुंबई लौटने पर श्रद्धा को उनके मित्रों ने फोन कर इस इवेंट की सूचना दी। इसके बारे में श्रद्धा के दोस्तों ने श्रद्धा के परिजनों से बात कर रखी थी। श्रद्धा का कहना है कि वह काफी समय से अपने दोस्तों से नहीं मिल पाई है। श्रद्धा को अब टाइगर श्राफ के साथ बैंकॉक फिल्म की शूटिंग के लिए जाना है। फिल्मों में व्यस्तता के चलते श्रद्धा ना तो अपने परिवार को समय दे पा रही हैं और ना ही अपने मित्रों को। अपने मित्रों से मिलने के लिए श्रद्धा भी काफी उत्साहित हैं।