पुरूष खिलाडिय़ों में के श्रीकांत, एच एस प्रणय और अजय जयराम एक . एक पायदान नीचे खिसक गये हैं।
Nov 26, 2015, 18:30 IST
नई दिल्ली -- स्टार शटलर साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन महासघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा विश्व रैकिंग में अभी दूसरे स्थान पर बनी हुई है लेकिन पुरूष खिलाडिय़ों में के श्रीकांत, एच एस प्रणय और अजय जयराम एक . एक पायदान नीचे खिसक गये हैं। साइना की तरह पी वी सिंधु ने भी अपना 12वां स्थान बरकरार रखा है लेकिन पुरूषों में श्रीकांत आठवें, प्रणय 20वें और जयराम 25वें स्थान पर खिसक गए हैं। पी कश्यप हालांकि एक पायदान उपर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी एक पायदान उपर 20वें स्थान पर पहुंच गयी है। महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने अपना 12वां स्थान बरकरार रखा है।