रणबीर ने क्यों दिलाई सलमान को एक्स-गर्लफ्रेंड की याद

रणबीर ने क्यों दिलाई सलमान को एक्स-गर्लफ्रेंड की याद
मुंबई: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को उनके कलीग्स प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय की याद दिला रहे हैं। हाल ही में रविवार को 'बिग बॉस 9' में रणवीर सिंह ने ऐसा ही कुछ किया।
रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को प्रमोट करने के लिए सलमान के शो 'बिग बॉस' में आए थे। इस दौरान उन्होंने सलमान और ऐश की फर्स्ट मूवी 'हम दिल दे चुके सनम' का जिक्र किया, जिसके सेट से उनका अफेयर शुरू हुआ था। बस फिर क्या था रणवीर और सलमान दोनों ने ही सॉन्ग 'तड़प तड़प के' गाना शुरू कर दिया और सलमान की यादें ताज़ा हो गई।

Share this story