धोनी काफी खुश कहा विराट बाकी क्रिकेटरों से आगे

धोनी काफी खुश कहा विराट बाकी क्रिकेटरों से आगे
कोलकाता।शनिवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकटों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। इससे पहले भारत न्यूजीलैंड से हार चुकी है। जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सभी खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। धोनी ने कहा कि 119 रनों का लक्षय ज्यादा कठिन नहीं था और कहा कि शुरुआत में भारत की बल्लेबाजी काफी खराब रही। विराट बाकी क्रिकेटरों से आगे उनसे नंबर तीन पोजिशन पर एक बार फिर सवाल पूछा गया, तो धोनी ने कहा कि टीम में कई क्रिकेटर नंबर तीन पोजिशन पर खेल सकते हैं, लेकिन विराट बाकियों से आगे हैं और फिलहाल नंबर तीन वही उतरेंगे। ईडेन पर भारत की जीत के बाद जिस एक चीज की सबसे अधिक चर्चा हुई, वो टर्न लेती पिच थी। धोनी ने कहा जब पिच पर थोड़ी नमी होती है, तो वो अधिक टर्न लेती है। लेकिन कुछ देर बाद यह बेहतर व्यवहार करने लगती है। Source web

Share this story