गोंडा में उपजा की नयी कार्यकारिणी गठित

गोंडा में उपजा की नयी कार्यकारिणी गठित
गोंडा। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन ’’उपजा’’ की बैठक गोण्डा लखनऊ मार्ग पर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमंे वर्ष 2016-17 के जिला कार्यकारिणी की उद्घोषणा के साथ ही तहसील अध्यक्षो के परिणाम भी घोषित किये गये। अध्यक्ष जी0 सी0 श्रीवास्तव की अगुआई मे पत्रकारो ने वर्ष 2016-17 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जंहा महामंत्री के पद पर श्रवण कुमार त्रिपाठी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अहसन नसीम, उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः मनोज श्रीवास्तव, जगपाल सिंह, रईस अहमद, हेमंत पाठक व प्रवीण मिश्र ने नामांकन किया। इसके अलावा संयुक्त मंत्री के पद एचपी श्रीवास्तव, संगठन मंत्री के पद पर श्रीकांत पाण्डेय, सहसंगठन मंत्री पद हेतु आशीष श्रीवास्तव, उपमंत्री के पद पर वियोगी पंकज, तथा कोषाध्यक्ष के लिये विनोद कुमार शुक्ल ने नामांकन किया। जहां इनके विरोध में किसी ने भी अपना नामांकन नही किया। इस तरह सभी निर्विरोध निर्वाचित किये गये। जबकि मंत्री पद के लिये आर0जे0शुक्ल, यदुराय का मनोनयन किया गया। इसी तरह क्षेत्रीय मंत्री के पद पर अनूप श्रीवास्तव, व जिला कार्यालय सचिव के पद पर मनोज गुप्ता का चयन किया गया। तहसील सदर अध्यक्ष पर पर फारूक खाॅ तथा करनैलगंज तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल निर्वाचित किये गये। जबकि मनकापुर व तरबगंज तहसील में आमराय न बनने के कारण आगामी 3 अप्रैल को चुनाव कराये जाने की घोषणा की गई है। जिसके लिये श्रवण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हेमंत पाठक व मनोज श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। वहीं उपजा प्रमाणीकरण समिति का अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, मंत्री सुरेन्द्र मिश्र व सदस्य फारूक खाॅ को मनोनीत किया गया। जिसका उपजा कार्यकारिणी ने अनुमोदन करते हुए सर्वसम्मत से सहमति जताई। इसके अलावा इस दौरान जनपद श्रावस्ती में एनयूजे की आगामी 23 व 24 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु व्यापक रणनीति बनी। जिसमें आयोजक समिति का प्रभारी अहसन नसीम अन्नन के साथ एचपी श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, ब्रजेशसिंह, आशीष श्रीवास्तव, को जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि स्वागत समिति का अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्र, हेमंत पाठक, बाबू जगपाल सिंह के अलावा अनूप श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में केटरिंग की जिम्मेदारी विनोद शुक्ल के अलावा मकसूद अकरम, ओपी मिश्र, आलोक पाण्डेय, राजन कुशवाहा संभालेंगे। इसमें देश के कई दिग्गज पत्रकार व राष्ट्रीय नेताओं के आने की भी संभावना है।

Share this story