सुबह का एलार्म तय करता है आपका दिन

सुबह का एलार्म तय करता है आपका दिन
अलार्म की आवाज के साथ जागने में मुद्दा सिर्फ उस आवाज का नहीं है, असली समस्या यह है कि आप अचानक पैदा हुई एक ध्वनि से जागते हैं। आप गहरी नींद में हैं और अचानक एक तेज आवाज होती है तो इसे अच्छा नहीं माना जा सकता। खुशकिस्मती से आजकल लोग अलार्म अपने मोबाइल फोने या आईपैड वगैरह में लगाते हैं, जिसमें वे अपनी पसंद का म्यूजिक लगा सकते हैं। अपने देश में ‘सुप्रभात’ शब्द का चलन है। ‘प्रभा’ का अर्थ है भोर, सुबह या प्रकाश। इस तरह ‘सुप्रभात’ का मतलब अंग्रेजी में ‘गुड मॉर्निंग’ हुआ। सुप्रभात आपको कहा तो गया, लेकिन शब्दों में नहीं, बल्कि एक ध्वनि के जरिए। इस तरह के संगीत कई बार अलग-अलग देवताओं पर आधारित होते हैं। एक ऐसा ही संगीत ध्यानलिंग को समर्पित है। इसके पीछे विचार यही है कि लोग इस ध्वनि को सुनकर उठें, लेकिन आजकल ऐसा नहीं हो रहा है। अगर होता तो कम से कम छोटे शहरों और गांवों में तो आपको सुबह इस तरह की चीजें सबसे पहले सुनाई देतीं। सार यही है कि आपकी सुबह की शुरुआत एक अच्छी ध्वनि के साथ हो। सुबह के वक्त जागना एक तरह से पुनर्जन्म की तरह है। जब आप नींद में होते हैं तो आप मरे हुए प्राणी की तरह होते हैं और जागने के बाद आप दोबारा जन्म ले रहे होते हैं। अब आपकी वापसी किन चीजों के साथ या किन चीजों को सुनते और महसूस करते हुए होती है, इससे काफी हद तक यह तय हो जाता है कि आपका दिन कैसा रहने वाला है। आज आपका दिन किस दिशा की ओर जाएगा, इसका काफी कुछ फैसला इसी बात से हो जाता है कि आप सुबह किस तरह जाग रहे हैं। पहले के लोगों ने निश्चित रूप से इस चीज को महसूस किया होगा, इसीलिए जब वे सुबह जागते थे, तो उनकी मां और दादी हमेशा शिव, शंभु, हरिओम जैसे शब्दों का स्मरण करती थीं। लेकिन इस ध्वनि के साथ सोने का भी एक तरीका है। तो अलार्म की ध्वनि की मदद से सुबह सबेरे उठना दिन की शुरुआत करने का अच्छा तरीका नहीं हो सकता। मौन की अवस्था में जागना सबसे अच्छा है। लेकिन अगर आपको लगता है कि बिना अलार्म के आप सही समय पर सोकर उठ ही नहीं सकते तो कम से कम सही ध्वनि का प्रयोग कीजिए। ऐसे रिंगटोन से बचिए, जो नींद में आपको अचानक एक झटका सा दे जाती हैं। अलार्म का प्रयोग करना ही है तो उसकी ध्वनि ऐसी होनी चाहिए, जो आपको नींद से धीरे-धीरे बाहर लेकर आए। ऐसा होने से आपको कई तरह से अपने दिन की बेहतर शुरुआत करने का मौका मिलेगा। सुप्रभात कई बेहतरीन चीजें पैदा करता है, लेकिन आप वैराग्य मंत्र के साथ भी उठ सकते हैं। Source hindi speaking tree

Share this story