समाजवादी पार्टी ने गाली-गलौज की नई शैली का ईजाद किया

समाजवादी पार्टी ने गाली-गलौज की नई शैली का ईजाद किया
सपा सरकार के मंत्री गाली-गलौज बंद करे-डा0 मनोज मिश्र लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को मंत्रियों पर गुण्डागर्दी तथा अराजकता के लिये जिम्मेदार बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार के मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा के द्वारा दरोगा को धमकाना एवं गाली देना सरकारी गुण्डागर्दी का जीता जागता प्रमाण है। डा0 मिश्र ने कहा कि मंत्री राममूर्ति वर्मा को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि सपा सरकार और उसके मंत्रियों का इतिहास ही गुण्डागर्दी एवं अराजकता का है। मंत्रियों से लेकर सपाई नेता तक गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल करते रहे है। एक मंत्री ने तो सीएमओ तक का अपहरण कर लिया था। मंत्री विनोद सिंह ने एक अन्य व्यक्ति की फोन पर गालियां एवं धमकी दी। सपा के विधायक एवं सांसद भी अमर्यादित एवं असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते है। समाजवादी पार्टी ने गाली-गलौज की नई शैली का ईजाद किया है।डा0 मिश्र ने कहा कि सपा सरकार के मंत्री, विधायक एवं सांसद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल बंद करें। गाजी-गलौज की संस्कृति का विकास बंद करें। मंत्रियों की अमर्यादित भाषा प्रदेश को कौन सा संदेश दे रही है ? मुख्यमंत्री जी मंत्रियों के आचरण में सामने बेबस है। मंत्री और सांसद, विधायक मुख्यमंत्री की अवहेलना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी बेबस और लाचार है। समाजवादी सरकार गाली-गालौज की भाषा बंदकर संसदीय आचरण प्रस्तुत करें।

Share this story