सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण करने चेन्नई जाएंगे रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर

सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण करने चेन्नई जाएंगे रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर
नई दिल्ली-29 लोगों को लेकर उड़ान भरने वाले वायुसेना के विमान का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है इस विमान में सवार 29 लोगों में दो पायलट, एक नैविगेटर और नौसेना एवं थलसेना के लोग शामिल हैं। शुक्रवार को लापते हुए वायुसेना के विमान के सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण करने चेन्नई जाएंगे रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर। बता दें भारतीय वायुसेना का एएन 32 परिवहन विमान शुक्रवार को लापता हो गया। इसमें 29 लोग सवार थे। विमान चेन्नई के निकट से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुआ था। विमान की खोज में भारतीय वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल लगे हुए हैं। इसमें पांच विमान और 13 पोत भी लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, लापता विमान से ताम्बारम हवाई ठिकाने से उड़ान भरने के 16 मिनट बाद सुबह 8:46 बजे पर आखिरी बार रेडियो संपर्क हुआ था। इस विमान को 11:30 बजे पोर्ट ब्लेयर पर उतरना था।लेकिन 16 मिनट बाद ही इसका संपर्क कट गया और तभी से सर्च आपरेशन जारी है।

Share this story