वर्तमान समय में संचालित योजनाओं दी जायेगी गति -उपाध्यक्ष

वर्तमान समय में संचालित योजनाओं दी जायेगी गति -उपाध्यक्ष
कानपुर -कानपुर विकास प्राधिकरण में लंबे समय के इंतजार के बाद आज आईएस विवेक ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कर लिया।इस दौरान केडीए सचिव के.पी. सिंह ने नवागत उपाध्यक्ष को प्राधिकरण की योजनाओं की विस्तिृत जानकारी दी।श्री विवेक जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर से पूर्व विशेष सचिव नियोजन तथा इसके पूर्व जिलाधिकारी देवरिया रह चुके है।श्री विवेक वर्ष 2012, 2013 में कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी भी रहे है।पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए उपाध्यक्ष ने कहाकि उनकी पहली प्राथमिकता प्राधिकरण की वर्तमान समय में संचालित योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण कराने की है एवं आवश्यकतानुसार नई योजनाओं पर भी कार्य किया जायेगा।उपाध्यक्ष ने कहाकि वर्तमान समय प्राधिकरण में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं में कुल 77 कार्य पूर्ण कराये जा चुके है जिनका मुख्यमंत्री द्वारा निकट भविष्य में लोकार्पण कराया जाना है।इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे 132 कार्यो का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाना है।इस दौरान उपाध्यक्ष ने समस्त अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यो को यथाशीघ्र पूरा किया जाने का निर्देश दिया।उपाध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री द्वारा निकट भविष्य में प्राधिकरण की जिन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाना है, उनकी समस्त तैयारियां समयवद्ध रूप से पूर्ण कर ली जायंे।

Share this story