सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर लेखपालो ने किया विधानसभा का घेराव ,लेखपालो पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया
Aug 29, 2016, 18:30 IST
लखनऊ - लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने पहुचे लेखपालो पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है। जिसमे कई लेखपाल घायल हुए है। लेखपाल 20 हजार की संख्या में लखनऊ पहुचे थे और बीते 7 दिनों से अपनी मांगो को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में हड़ताल कर धरने पर बैठे थे। लेकिन इस बीच सरकार से वार्ता विफल होने के बाद विधानसभा घेरने पहुचे थे ,.जहा पुलिस ने इनपर जमकर लाठीचार्ज किया है। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद भी लेखपाल जाने को तैयार नहीं है और लगातार हजरतगंज में डटे है और सरकार के खिलाफ अपनी मांगो और पुलिस की कार्यवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर भारी पुलिस बल तमाम अद्घिकारियो के साथ मौजूद है और लगातार इन्हें यहाँ से हटाने की कोशिश जारी है। बहरहाल इस कार्यवाही के बाद लेखपाल संघ का कहना है कि ये आंदोलन थमेगा नहीं और आगे ले जाया जायेंगा।