ऐसे ही नहीं फिट नजर आते अक्षय देखिए उनकी सेहत का राज

ऐसे ही नहीं फिट नजर आते अक्षय देखिए उनकी सेहत का राज
डेस्क - लोग फ़िल्मी सितारों की तरह बनना तो चाहते हैं लेकिन सभी को लगता है कि फ़िल्मी सितारे कुछ ऐसे चीजों को खाते होंगे जो उनको लगातार फिट रखता है लेकिन अगर बात अक्षय कुमार कि की जाये तो अक्षय कुमार बहुत ही संतुलित खाते हैं और उनकी दिनचर्या लोगों से काफी अलग है जिसके वजह से वह यूथ आइकन बने रहते हैं |बॉलीवुड में आजकल फिटनेस को लेकर हर सितारा बहुत ज्यादा फिक्रमंद रहता है। ऐसे में हमारे खिलाड़ी अक्षय कुमार भला कैसे पीछे रह सकते हैं? अक्षय कितने फिट हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उम्र बढ़ने के साथ वह यंग और हैंडसम नजर आ रहे हैं। अक्सर अक्षय से लोग उनकी फिटनेस का राज पूछते हैं, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना जिम में पसीना बहाए आप भी रह सकते हैं फिट और हैंडसम?

सुबह चार बजे से होती है अक्षय के दिन की शुरुआत
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि अक्षय हर दिन सुबह 4 से 5 बजे के बीच उठ जाते हैं। वह ऐसा इसलिए कर पाते हैं क्योंकि वह रात में करीब 9 बजे सो जाते हैं। वह बॉलीवुड के अन्य सितारों से अलग हैं। उन्हें रात को काम करना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह अपना सारा काम दिन में ही खत्म कर लेते हैं.
मार्शल आर्ट से रखते हैं खुद को फिट अक्षय कुमार मार्शल आर्ट में माहिर हैं, ऐसे में वह जिम में जाकर खुद को फिट नहीं रखते बल्कि बॉक्सिंग और शेडो बॉक्सिंग करके खुद को स्वस्थ्य रखते हैं। वह स्पोर्ट्स लवर हैं इसलिए उन्हें जॉगिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और ट्रैकिंग करना बहुत ही पसंद है।
स्विमिंग है मनपसंद
अक्षय कुमार का मार्शल आर्ट से लगाव शुरुआती दिनों से ही रहा है। वह मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट जीत चुके हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा है कि यदि वह अभिनेता नहीं होते तो मार्शल आर्ट के टीचर जरूर होते। वह आज भी मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हैं। वैसे अक्षय अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए रोज स्विेमिंग भी करते हैं। इसके अलावा योगा और स्ट्रेचिंग एक्सतरसाइज भी उन्हें पसंद है.
नशा नहीं करते

अक्षय का मानना है कि शराब और सिगरेट आपकी सेहत को खराब कर देता है, इससे कई बीमारियां जन्म लेती है और उम्र भी जल्दी ढलने लगता है। अक्षय इन चिजों से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं। अक्षय कॉफी और चाय भी नहीं पीते। उनके अनुसार कॉफी और चाय में कैफीन और निकोटीन होता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
बैलेंस डाईट लेते हैं
अक्षय अक्षय ब्रेकफास्टह में पराठें और एक गिलास दूध पीते हैं। जिसके साथ वह फल और मेवे भी लेते हैं। उसके बाद लंच में उनका मील बहुत ही बैलेंस रहता है, जिसमें वो उबली हुई सब्जियां खाते हैं ताकि उनका शरीर हल्का रहे और उन्हें आलस ना आए। अक्षय करीब 7 बजे तक डिनर खत्म कर लेते हैं। रात में वो सूप या फिर उबली हुई सब्जियां खाते हैं।

जिस तरह का दिनचर्या अक्षय कुमार का है बॉलीवुड में ऐसे बहुत ही कम सितारे हैं जिनका दिनचर्या ऐसा है। यही वहज है कि खिलाड़ी अक्षय कुमार साल में तीन से चार फिल्में कर लेते हैं।
source health

Share this story