थोड़े से ही उपाय अपनाने से आप के घर में आ सकती है खुशहाली

थोड़े से ही उपाय अपनाने से आप के घर में आ सकती है खुशहाली
डेस्क - अगर मेहनत करने के बावजूद अगर आपके पास धन नहीं आता है या धन आते आते रह जाता है तो माना जा सकता है कि कहीं न कहीं कुछ न कुछ कमी जरुर है | व्यक्ति कई बार बहुत मेहनत करता है फिर भी उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार इन परेशानियों का कारण घर पर ही मौजूद होता है। जिसकी अौर हम ध्यान नहीं देते अोर मुश्किलों का सामना करते रहते हैं। कुछ बातों का ध्यान रखने से वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। साथ ही धन में भी बढ़ौतरी होती है।
# बेड रूम की खिड़कियों में क्र‌िस्टल लगवाना चाहिए। क्र‌िस्टल से टकराकर घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है। जिससे व्यक्ति स्वस्थ अौर ऊर्जावान रहता है। क्रिस्टल के अन्दर किरणों को रिफाइन करने कि ताकत होती है और किरणों को घर में आने से पहले अगर उसको सकारात्मक बनाया जा सके तो किसी भी घर के लिए यह बहुत सही काम होगा |# जहां तिजोरी रखी हो वहां दर्पण इस प्रकार से लगाएं कि उसका प्रतिबिंब तिजोरी अौर धन रखने के स्थान पर हो। ऐसा करने से व्यय कम होता है। धन में बढ़ौतरी होती है।
# छत पर एक बर्तन में पानी अौर दूसरे में अनाज रखें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे आर्थिक तंगी की समस्याअों से छुटकारा मिलता है।
# अधिक मेहनत करने पर भी धन लाभ न हो रहा है तो बेड रूम या घर की चारदीवारी के अंदर बाएं कोने में भारी या कोई ठोस वस्तु रखें।
# घर का मेन गेट साफ-सुथरा रखें। इसके आस-पास की दीवारों पर रंग करवाते रहना चाहिए।
# घर के आस-पास नाला या बोर‌िंग नहीं होना चाहिए। यदि है तो घर के उत्तर पूर्वी दीवार पर गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए।
# घर को जहाँ तक संभव हो साफ़ सुथरा रखे और चीजों में नयापन लाने कि कोशिश करें |
# घर के माहौल को सकारात्मक बनाये रखने के लिए आप वो सारे काम करें जिससे आपके घर में खुशहाली का वातावरण बना रहे |

Share this story