आसमान से बरसने लगी मछलियां

आसमान से बरसने लगी मछलियां
नई दिल्ली - अचानक हुई बारिश और तेजी के साथ गिरने की आवाज ने सभी को जगा दिया और देखने पर पाया कि बारिश के साथ मछलियां गिर रही है । राजस्थान के भरतपुर के पास अचानक आसमान ने मछलियां गिरने लगी। आसमान ने मछलियों के गिरने की लोगों में हड़कंप मच गया। लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि मछलियां बारिश के साथ आसमान से गिरी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भरतपुर जिले के रूपबास इलाके में गुरुवार को रात में हुई बारिश के दौरान आसमान ने मछलियां भी गिरने लगी। लोगों ने अपने घरों पर कुछ गिरने की आवाजें सुनी। बाद में देखा तो छतों,सड़कों और आंगनों में मछलिया बिछी पड़ी थी। विदेशों में भी इस तरह के मामले कई बार सामने आये हुए हैं । इससे पहले भी कई जगहों पर आसमान से मछलियां गिरने का मामला सामने आ चुका है। हाल ही में मुंबई-पुणे हाईवे पर मछलियों के आसमान से गिरने की घटना सामने आई थी तो वहीं आंध्रप्रदेश के कुछ इलाकों में ऐसी ही मछलियों वाली बारिश की घटना सामने आई थी। वैज्ञानिकों की मानें तो इस तरह की घटना आम बात है। उनके मुताबिक जब तेज तूफान समुद्र के ऊपर से गुजरता है तो वो अपने साथ-साथ मछली और दूसरे समुद्री जीवों को अपने साथ ले लेता है। वे तब तक आसमान में उड़ते रहते हैं जब तक हवा की गति कम न हो जाए। जहां हवा की गति कम होती है वो मछलियों को वहीं गिरा देते है। सोर्स वेब

Share this story