भारत के समर्थन में अमेरिका ने पाकिस्तान की तीन चौथाई आर्थिक मदद रोकी

भारत के समर्थन में अमेरिका ने पाकिस्तान की तीन चौथाई आर्थिक मदद रोकी
नई दिल्ली -अमेरिका पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद 73% कम कर चुका है। आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका हमेशा भारत के साथ खड़ा रहेगा यह कहना है भारत में अमेरिकी एम्बेसडर रिचर्ड वर्मा का | अमेरिका ने एलओसी क्रॉस करके सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने को बिल्कुल सही कदम बताया है।रिचर्ड वर्मा ने कहा कि उड़ी हमले के बाद से ही दोनों देश टच में थे। अमेरिका हालात पर नजर बनाए हुए था।
एक अंग्रेजी को अखबार को दिए इंटरव्यू में रिचर्ड वर्मा ने कई मुद्दों पर बात की। वर्मा ने माना कि उड़ी हमले के वक्त वो अमेरिका में थे और उन्हें नाजुक हालात को देखते हुए फौरन भारत लौटना पड़ा था। वर्मा ने कहा कि हमले के बाद से ही भारत और अमेरिका के एनएसए और फॉरेन मिनिस्टर्स टच में थे। अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भारत को पूरा सपोर्ट देने का वादा किया था। हम जानते हैं कि भारत क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म का शिकार है।
साथ ही रिचर्ड ने कहा कि हाल के महीनों में भारत और अमेरिका ने आंतकवाद के खिलाफ एक्शन लेने के लिए काफी इन्फॉर्मेशन शेयर की हैं। अमेरिका ने भारत के 2500 अफसरों को साइबर ऑपरेशन की भी ट्रेनिंग दी है।

Share this story