लल्ला भैया पूर्व विधायक सहित कई ने भाजपा ज्वाइन की

लल्ला भैया पूर्व विधायक सहित कई ने भाजपा ज्वाइन की
एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ और पूर्व मंत्री सहित अनेको नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समझ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि विशाल सिंह ‘चंचल’ एमएलसी गाजीपुर (निर्दलीय), लालजी शुक्ला पूर्व आईजी उ0प्र0, विनोद तिवारी पीलीभीत (पूर्व राज्यमंत्री), अवनीन्द्र नाथ उर्फ महंथ दुबे पूर्व विधायक सिसवा महराजगंज, राकेश सिंह पूर्व सदस्य विधान परिषद सीतापुर, लल्ला भैया पूर्व विधायक कर्नेलगंज गोण्डा, श्रीमती ममता सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख कर्नेलगंज गोण्डा, वृन्दावन चन्द्रकांत पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव समाजवादी व्यापार सभा बस्ती, श्रीमती नलिनी शुक्ला राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी महिला सभा, मोहन अग्रवाल पूर्व प्रत्याशी फर्रूखाबाद, महावीर सिंह राजपूत पूर्व प्रत्याशी बसपा फर्रूखाबाद, संजीव मिश्रा पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस फर्रूखाबाद, गिरीश पाण्डेय फैजाबाद, दयाशंकर मिश्र फैजाबाद, भूपेन्द्र उर्फ गोलू पूर्व मंत्री के पुत्र आगरा, अरविन्द्र कुमार पूर्व चेयरमैंन बिजनौर आदि विभिन्न दलो के नेताओं के साथ हजारों की संख्या में अन्य नेताओं के साथ बीडीसी, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सहित हजारों की संख्या में अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Share this story