पीएम का एक ही सपना है देश से गरीबी व अंधेरे मुक्त बनाना : केन्द्रीय मंत्री

पीएम का एक ही सपना है देश से गरीबी व अंधेरे मुक्त बनाना : केन्द्रीय मंत्री
कानपुर -केन्द्र सरकार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है और राज्य सरकारों से भी यही अपेक्षा रखती है। पीएम का एक ही सपना है देश से गरीबी व अंधेरे को भगाना है। 2019 तक देश का ऐसा कोई बच्चा नहीं होगा जो दीपक पर पढ़ने को मजबूर होगा। यह कहना है केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल का। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री गुरूवार को घाटमपुर में लगभग 17 हजार करोड़ से अधिक लागत के पॉवर प्लांट का भूमि पूजन करने आये। खबरनवीसों ने बातचीत करते हुए कहा कि देश की पहली मोदी सरकार है जो आम जनता के हितों को देखते हुए विकास को मुख्य एजेंडा बनाया है। कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि देश से गरीबी दूर हो और किसी को अंधेरे में जीवन व्यतीत न करना पड़े। जिसके लिए हर क्षेत्र में ढ़ाई वर्षों से तेजी से काम हो रहा है। कहा कि देश के एक करोड़ 80 लाख घरों में बिजली नहीं है जहां पर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य 2021 रखा गया था। लेकिन जिस प्रकार ढ़ाई वर्षों में तेजी से काम किया गया है उसके आधार पर अब इस लक्ष्य को 2019 कर दिया गया है। 2019 के बाद देश का कोई भी बच्चा दीपक में नहीं पढ़ेगा। कहा कि किसानों की फसलें बिजली के आभाव में अब नहीं सूखेगीं उन्हें पर्याप्त बिजली दी जाएगी। राज्य सरकारों के साथ नहीं है भेदभाव- मंत्री से जब पूछा गया कि प्रदेश सरकार केन्द्र पर भेदभाव का आरोप लगा रही है तो उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनावी माहौल चल रहा है जिससे केन्द्र सरकार पर भेदभाव का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। सभी राज्यों को उनके मद का रूपया दिया जा रहा है अगर कोई राज्य सरकार आम जनता के हितों को देखते हुए विकास कार्य कर रही है तो उसे मद से अधिक देने को भी केन्द्र तत्पर है। बताते चलें कि बीते दिनों कानपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र पर भेदभाव का आरोप लगाया था।

Share this story