देश का यह पहला शहर होगा वाईफाई

देश का यह पहला शहर होगा वाईफाई
डेस्क- इन्टरनेट का यूज आज हर किसी के जीवन में उनकी पहली जरूरत बन गया है जिसको ध्यान में रखकर अब स्टेशनों में wifi के बाद अब शहरो को wifi करने का प्रयत्न किया जा रहा है | हलाकि यह खुशखबरी सिर्फ मुंबई वालो के लिए है क्योकि जल्द ही पूरा मुंबई शहर wifi से लैस होगा |दरअसल दुनिया की नंबर 1 सर्च इंजन गूगल ने मुंबई को वाईफाई शहर बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान में यह जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार विनय गोयल की अगुवाई में गूगल की टीम सेनफ्रांसिस्को में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिली और मुंबई को वाई-फाई शहर बनाने को लेकर समर्थन दिया।फडणवीस ने अमेरिका की अपनी दो दिन की यात्रा आज पूरी की। इस दौरान वे एपीसीओ के सीईओ इवन क्राउस व सबसे टेक्नोलाजीज के सीईओ सबीर भाटिया से भी मिले।अगर यह हुआ तो देश में सबसे पहला wifi वाला शहर होगा मुंबई |जहा किसी भी कोने में रहकर आप इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकते है |

Share this story