आज कर लें अपने इस चाँद के दर्शन वर्ना करना पड़ेगा लम्बा इन्तजार

आज कर लें अपने इस चाँद के दर्शन वर्ना करना पड़ेगा लम्बा इन्तजार
नई दिल्ली - आज का चाँद कुछ अलग होगा दीदार तो रोज ही होते हैं लेकिन आज चाँद के दीदार कुछ खास ही होगा | आज दिखनेवाला फुलमून न केवल 2016 का पृथ्वी का सबसे नजदीकी चंद्रमा होगा बल्कि 21वीं सदी का ही सबसे नजदीकी चंद्रमा होगा। इसके बाद इस तरह का नजारा 2034 में 25 नवंबर को दिखाई देगा। इससे पहले सूपरमून की यह रौनक आखिरी बार 1948 में देखी गई थी। इस अद्भुत नजारा का पूरा आनंद लेने के लिए जरुरी है कि इस दिन आप किसी ऊंची जगह पर रहें।
आज 68 साल बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में सूपरमून यानी सबसे बड़ा चांद दिखने वाला है। सबसे बड़े और खूबसूरत चांद का दीदार करने के लिए भारत समेत तमाम देश में तैयारियां जोरों पर हैं। आम लोग जहां सबसे बड़े और खूबसूरत चांद के दिलकश नजारा को देखने के लिए उत्साहित हैं वहीं चंद्रमा पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों भी अपनी तैयारियों में जुटे हैं।
जानकारों के मुताबिक आज सूर्यास्त भी आम दिनों की तुलना में एक घंटे पहले 4 बजकर 35 मिनट पर हो जाएगा। भारत में यह नजारा अलग-अलग शहरों में अलग-अलग वक्त पर दिखेगा।
इस समय होंगे आपको सुपरमून के दर्शन
- दिल्ली में चंद्रोदय आज शाम 5.33 बजे और अस्त कल सुबह 7.13 बजे होगा- नैनीताल में चंद्रोदय शाम 5.27 बजे और अस्त कल सुबह 7.05 बजे होगा- देहरादून में चंद्रोदय शाम 5.32 बजे और अस्त कल 7.12 मिनट पर होगा- आज पूरी रात चांद अपनी चमक से पृथ्वी को रोशन करेगा

Share this story