छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 6 आंतकी मार गिराए

छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 6 आंतकी मार गिराए शनिवार को छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 आंतकी को मार गिराए अभी तक कोई भी सुरक्षाबल के किसी जवान के घायल होने की खबर नही आई है | नारायणपुर में बस्तर पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप डीआरजी की अबूझमाड़ के जंगलों में प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी की मिलिटरी कंपनी नं. 6 के नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अभी तक 5 आंतकी के शव को बरामद किये है | इन नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं |जिसमें तीन 12 बोर की रायफल और एक 315 बोर की रायफल सहित कुल पांच हथियार आंतकी के पास से मिले है |

Share this story