चार सदस्यों की सड़क दुघर्टना में मौत
Nov 20, 2016, 18:30 IST
फैज़ाबाद-भाजपा व हिन्दुवादी नेता ज्ञान केसरवानी के परिवार के चार सदस्यों की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी। ज्ञान के भाई फूलचंद अपनी पत्नी, बेटी, बेटे व साले के साथ मैहरदेवी दर्शन के लिए गये थे। दर्शन से लौटते समय इलाहाबाद से बीस किलोमीटर पूर्व दुघर्टना चार की मौत हो गयी। फूलचंद के बेटे को इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। ज्ञान केसरवानी के भाई फूलचंद केसरवानी की रामपुर भगन में आढ़त का काम करते है। शनिवार की शाम वह अपने पूरे परिवार के साथ मैहर देवी दर्शन के लिए गये थे।वापस लौटते समय इलाहाबाद से करीब 20 किमी पूर्व उनका वाहन एक खड़ी ट्रक से टकरा गया। इस दुघर्टना में फूलचंद 40 उनकी पत्नी किरन 38 बेटी शिवांगी 16 व साले बनारसी 40 वर्ष की मौत हो गयी। जबकि उनके बेटे शेखर 12 का इलाज इलाहाबाद में चल रहा है। ज्ञान केसरवानी ने बताया कि मंगलवार को अयोध्या में सभी का अंतिम संस्कार किया जायेगा।