कैसा रहेगा आपका आज का दिन 8 दिसंबर 2016

कैसा रहेगा आपका आज का दिन 8 दिसंबर 2016
मेष (Aries): आज के दिन आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। वृषभ (Tauras): आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे और गणेशजी के आशीर्वाद है। शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन (Gemini): आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी ऊपरी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। कर्क (Cancer): आज के दिन मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध को वश में रखिएगा। सिंह (Leo): आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए गणेशजी शुभ बताते हैं। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। तुला (Libra): लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। वृश्चिक (Scorpio): आज जिद्दीपन छोड़ देने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते है। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। धनु (Sagittarius): : दिन के समय में आज आप का मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हल्के-फुल्के होने का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा। मकर (Capricorn): आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखिएगा। कुंभ (Aquarius): आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। मीन (Pisces): किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा।

Share this story