भारत में SBI ने महिलाओं के लिए अलग ATM मुहैया कराएगी

भारत में SBI ने महिलाओं के लिए अलग ATM मुहैया कराएगी
डेस्क-केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 8 नवंबर को 500 और 1000 नोटबंदी के बाद से ATM में लंबी कतारें अब रोज का नजारा है, पर इन कतारों में यदि कोई पुरुष नहीं मिले तो हैरत स्वाभाविक है। झारखंड के जमशेदपुर की एक ATM में यह नजारा अब आम हो जाएगा। इस ATM में सिर्फ महिलाएं ही कतार में लगेंगी और पैसे निकालेंगी, क्योंकि यह ATM सिर्फ महिलाओं के लिए है। भारतीय स्टेट बैंक की बिष्टूपुर मुख्य शाखा की पहली मंजिल पर इस ATM मशीन की शुरुआत उपायुक्त अमित कुमार ने की। बैंक के एजीएम राजेश कुमार वर्मा के मुताबिक, सिर्फ झारखंड-बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में पहली बार जमशेदपुर SBI ने महिलाओं को अलग ATM की सुविधा मुहैया कराई है। ATM के पास एक महिला कर्मचारी भी तैनात रहेगी। महिला ATM में 500 के नोट महिलाओं के लिए अतिरिक्त एटीएम खुलवाने के लिए स्टेट बैंक ने पांच-पांच सौ के नोट पांच लाख बचा रखे थे। शुक्रवार को सौ और दो हजार के नोटों के साथ ATM से महिलाओं ने पांच सौ के नोट भी निकाले। अब महिलाओं को पैसें निकालने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा

Share this story