भारत में जल्द आयेगा 5G

भारत में जल्द आयेगा 5G
नई दिल्ली -भारत में 4G सेवाएं शुरू हुए एक साल भी नहीं हुआ कि लेकिन लोग अब 5G स्पीड के बारे में चर्चा करने लगे हैं। लोग भारत में 5G की सेवा शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस बीच 5G को लेकर खुलासा हुआ है। भारत में 4G सेवा शुरू होते ही टेलीकॉम कंपनियों ने पूरे देश में अपना दायरा फैला दिया। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन सालों में डेटा का उपयोग दोगुने से ज्यादा हो गया है।
इंटेल के अध्यक्ष वेंकटा मुर्ती रेंडनचिंतला ने कहा है कि भारत में 5G बहुत ही जल्द आने वाला है। उन्होंने इसका कारण बताया है कि भारत में निवेश के नियम सरल हैं, जिससे कोई भी बाहरी कंपनी आकर यहां पर काम शुरू कर सकती है। उन्होंने भारत में 5G सेवाएं शुरू होने डेट का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि 2020तक भारत में 5G सेवाएं शुरू हो सकती हैं। उन्होंने कहा है कि 5G सेवाएं देने के लिए एक मुश्किल भी है।
कहा कि 2008 के अंत से 3जी सेवांए MTNL की ओर से शुरू की गई थीं और इसके बाद बड़ी कंपनियां मार्केट में आईं। लोगों को सुचारु रूप से 3G सेवाएं मिलना शुरू नहीं हुई थीं कि इससे पहले कंपनियों ने 4जी सेवाएं शुरू कर दीं।
1G से लेकर 5G तक की स्पीड
1G -2.4KBPS
2G -64KBPS
3G -384 से 2000KBPS
4G -100 से 450 MBPS
5G -10GBPS

Share this story