कैसा रहेगा आपका आज का दिन 15 दिसंबर 2016

कैसा रहेगा आपका आज का दिन 15 दिसंबर 2016
मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज दुविधा का अनुभव करेंगे जिससे किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करेंगे। फिर भी नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेगें। लेखन कार्य के लिये अच्छा दिन है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा। वृषभ (Tauras): आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें अन्यथा किसी के साथ चर्चा विवाद होने की संभावना है। आज प्रवास की योजना रद्द करनी पड़ सकती है। लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मधुर वाणी से किसी को मना सकेंगे। नया काम शुरु ना करने की गणेशजी सलाह देते हैं। मिथुन (Gemini): तन मन की ताजगी के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मनपसंद खाने का अवसर मिलेगा। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में नकारात्मक भाव को प्रवेश न करने दें। हर एक स्थिति में मन को साथ में रखें। कर्क (Cancer): आज अधिक खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन में द्विधा रहेगी। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला बिगड़ सकता है। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान प्रतिष्ठा भंग हो सकती है। सिंह (Leo) : गणेशजी कहते हैं कि आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं लेने के कारण मिले मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष कर स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ होगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। कन्या (Virgo): वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन कर सकेंगे। व्यापारी और नौकरीपेशा दोनों के लिये आज का दिन लाभदायी है। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में लाभ की संभावना है। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। परिवार में प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है। तुला (Libra): आज नौकरी की जगह में आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता रहेगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद टालें। वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी वर्तमान समय शांतिपूर्वक बिताने को कहते हैं। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नये संबंध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। अस्वस्थता रहेगी। योग-ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी। धनु (Sagittarius): आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिये समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल की मुलाकात होगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी। मकर (Capricorn): आज आपके व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानून के चक्कर में ना फंसे। व्यापार धंधे के लिये योजना बनाएंगे। किसी के साथ पैसे का लेन-देन सफलतापूर्वक होगा। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। कुंभ (Aquarius): आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा। लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नये काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। मीन (Pisces): गणेशजी चेतावनी देते हैं कि मकान, वाहन के दस्तावेजों को संभालकर रखें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसलिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें। सोर्स वेब

Share this story