मकान मालिक और दो किराए दार ने मिलकर लड़की का किया गैंगरेप

मकान मालिक और दो किराए दार ने मिलकर लड़की का किया गैंगरेप
नई दिल्ली- दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 16 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मकान मालिक और उस के घर में किराए पर रह रहे दो लड़कों ने लड़की को बेहोश कर तीनों आरोपियों ने उस लड़की के साथ रेप किया। लड़की वारदात से करीब 10 दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर से यहां न्यू अशोक नगर में ताऊ-ताई के यहां आई थी।लड़की के परिजनों ने पुलिस को कॉल की। उसे मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया। पुलिस ने लड़की के बयान पर IPC376 D/328 IPC6 पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मकान मालिक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अफसरों ने कहा है की आरोपियों की पहचान मकान मालिक प्रशांत के रूप में की गई। यहां पर किराए पर रह रहे विकास और संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की काउंसलिंग चल रही है। 23 नवंबर को लड़की के ताऊ-ताई का DND फ्लाईओवर के पास ऐक्सिडेंट हो गया था जिसमें ताऊ का पैर टूट गया  जबकि ताई की रीढ़ की हड्डी टूट गई। ताऊ और ताई दोनों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उन दोनों की मदद के लिए ही लड़की दिल्ली आई थी 

Share this story