पति को न हो शक प्रेमी संग करा दी बेटी की शादी वजह जानकर रह जायेगे हैरान
Dec 23, 2016, 18:30 IST
औरंगाबाद-शहर में बुधवार को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी। पति प्रेमी का विरोध कर रहा था। घटना नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ले की है। मृतक राजेश कुमार जायसवाल झारखंड के पलामू जिले के डाल्टनगंज के शाहपुर मुहल्ले का निवासी था। प्रेमी के साथ रह सके इसलिए रचा था उसकी पत्नी नीतू देवी अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू एरिया मुहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। चार माह पहले ही वह बच्चों को पढ़ाने के नाम पर यहां रहने आई थी। भभुआ का रहने वाला प्रेमी भोला उसके साथ रहता था जो रिश्ते में भांजा लगता है। लोग कुछ समझ पाते, तब तक शव लेकर फरार हत्या के बाद कमरे में ताला लगाकर आरोपी महिला व उसका प्रेमी घर से बाहर निकल कर गाड़ी लाए इसके बाद शव को कपड़े मे लपेट कर गाड़ी में रखा। इस दौरान मुहल्ले वालों को शक हुआ।लोगों ने पूछा तो बीमारी का बहाना बनाकर आनन-फानन में गाड़ी में सभी बैठ गए।लोगों ने रुकवाने का प्रयास किया लेकिन जब तक लोग पूरी बात समझ पाते, शव लेकर वह फरार हो गई। मुहल्लेवालों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्णवाल मौके पर पहुंचे और छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।