PM मोदी ने जनता को परेशान देखकर कहा कुछ ऐसा

PM मोदी ने जनता को परेशान देखकर कहा कुछ ऐसा

नईदिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 25 दिसंबर को मन की बात कर की। नोटबंदी के बाद मोदी की यह दूसरी मन की बात थी। यह साल का आखिरी मन की बात कार्यक्रम था। कार्यक्रम की शुरुआत में मोदी ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह चाहते थे कि लोग गरीबों पर पोरपकार ना करके उनके साथ खड़े रहें। मोदी ने मदन मोहन मालवीय का भी जिक्र किया। मोदी ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। कि देश वाजपेयी को कभी नहीं भुला सकता। मोदी ने कहा कि वाजपेयी ने देश के विकास के लिए काफी कामकिया। मोदी ने कहा कि एक कार्यकर्ता के नाते उन्हें वाजपेयी के साथ काम करने का मौका मिला था। मोदी ने अपने ट्वीट का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने वाजपेयी का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया था। मोदी ने आज से शुरू हो रही दो नई योजनाओं के बारे में भी बात की। जिनके तहत ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को ईनाम दिए जाएंगे। मोदी ने कहा कि क्रिसमस की सौगात पर 15 हजार लोगों को एक-एक हजार रुपए का ईनाम मिलेगा। मोदी ने बताया कि यह योजना 100 दिन तक चलेगी। 100 दिनों में करोड़ों लोगों लोग ईनाम मिलेगा। मोदी ने सप्ताह में एक बड़े ड्रा के बारे में भी बताया और आगे कहा कि तीन महीने बाद करोड़ों के ईनाम भी मिलेंगे। मोदी ने कहा कि लोगों को अपने जानने वालों को कैशलेस पेमेंट के बारे में सीखना चाहिए। मोदी ने बताया कि कैशलेस पेमेंट करने वाले व्यापारियों को टैक्स में भी छूट मिलेगी।लगातार पकड़े जा रहे पुराने और नए नोट पर बात करते हुए मोदी ने कहा कि लोगों के पकड़े जाने का सीक्रेट यही है कि लोग उन्हें काले धन और भ्रष्टाचार से जुड़ी काफी जानकारी दे रहे हैं। मोदी ने बताया मन की बात के लिए उनके पास इस बार 90 प्रतिशत सुझाव कालाधन और भ्रष्टाचार के लिए आए थे।मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि नोटबंदी को फेल करने के लिए विपक्ष और लोगों ने काफी अफवाह फैलाई थीं। जिसमें नोट में कमी, नमक का महंगा होना, बाकी नोट का बंद होना जैसी बात शामिल है। लेकिन लोगों ने उनपर यकीन नहीं किया और उनके साथ रहे। मोदी ने संसद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संसद नहीं चलने दी।बार-बार फैसले बदलने वाली बात पर सरकार और आरबीआई की काफी खिंचाई होती है। उसपर मोदी ने कहा कि बार-बार लोगों का फीडबैक लेकर सरकार नियम बदलती है। जिससे लोगों को परेशानी ना हो। मोदी ने आगे कहा, ‘लोग पत्र लिखकर कहते हैं कि मोदीजी थक मत जाना, रुक मत जाना, मैं कहना चाहता हूं कि यह तो अभी शुरुआत है। यह जंग जीतनी है। थकने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।’मोदी ने संसद में पास हुए दिव्यांग बिल का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि उससे दिव्यांग जनों को बेहतर मौके मिलेंगे। मोदी ने बताया कि वर्ल्ड बैंक की बिजनेस रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग बढ़ी है। मोदी ने करुण नायर को 300 रन बनाने के लिए बधाई। मोदी ने जूनियर हॉकी टीम का भी जिक्र किया जिन्होंने 15 साल बाद वर्ल्ड कप जीता।


Share this story