पत्नी मर गई सोते हुए पति को पता ही नही पुलिस कर रही है अब जाँच

पत्नी मर गई सोते हुए पति को पता ही नही पुलिस कर रही है अब जाँच


पटना -एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक नीभा पांडेय अपने पति अजय पांडेय के साथ यहां इंद्रदेव पासवान के मकान में किराए पर रहती थी। महिला को एक 7 साल की बेटी और 2 साल का बेटा है। नालंदा की नीभा की शादी जहानाबाद के अजय से 2000 में हुई थी। अजय पटना के एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता है। मृतका की मां रेखा देवी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बीके चौहान ने अजय की गिरफ्तारी की पुष्टि की। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच चल रही है।
फांसी लगाई थी पर शव था फर्श पर अजय ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात 2 बजे बच्चे के रोने से उसकी नींद खुली। इसके बाद उसने पत्नी को जगाना चाहा तो देखा कि पत्नी बिस्तर पर नहीं है। उसने कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि पत्नी बिस्तर से नीचे गिरी हुई है।जब उसे उठाने गया तो उसके गले में फंदा भी दिखा। पत्नी ने कमरे के पंखे से लटक फांसी लगा ली थी। फंदे के टूटने से वह नीचे गिर गई थी। इसके बाद अजय ने जहानाबाद में अपनी मां को फोन कर बुलाया।
इस बीच वह घर में ही रहा और किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस इस ओर पड़ताल कर रही है कि आखिर शव नीचे कैसे गिर गया? अगर शव गिर गया तो उसकी आवाज से पति की नींद कैसे नहीं टूटीघटना के बाद अजय ने सुबह तक सिवाय अपनी मां के किसी को फोन नहीं किया। मकान मालिक को घटना की जानकारी सुबह 8 बजे मिली। लगभग साढ़े 8 बजे जब वह शव को लेकर बाहर निकला तो स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया।इसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद जीत कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अजय ने पुलिस को बताया कि वह लाश को ठिकाने लगाना नहीं चाहता था। इलाज के लिए ले जा रहा था।मकान मालिक ने कहा कि 25 दिन पहले ही पति-पत्नी उसके मकान में रहने आए थे। दोनों में कभी झगड़ा झंझट होने की बात से पड़ोसियों ने इनकार किया।अजय ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने लगभग 5 साल पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास किया था। पिछले कुछ दिनों से वह विक्षिप्त की तरह व्यवहार कर रही थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि अजय के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है।


Share this story