सरबजीत की बहन दलबीर ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुई शामिल

सरबजीत की बहन दलबीर ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुई शामिल

पंजाब-चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गई है।उन्होंने पंजाब के फाजिल्का में आज पार्टी की आधिकारिक सदस्यता ली। इससे पहले वे कांग्रेस और अकाली दल में रह चुकी हैं।दलबीर कौर अपने भाई सरबजीत के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हुए दलबीर कौर चर्चा में आई थीं। उन्होंने तमाम तरह की परेशानियों का सामना किया। बावजूद अपने भाई की पाकिस्तान से रिहाई के लिए पुरजोर संघर्ष किया था। उन्होंने अपना भाई खो दिया लेकिन अपने संघर्ष के चलते उन्हें देश दुनिया में काफी नाम मिला। इससे पहले दलबीर कौर पर कई आरोपे लग चुके हैं सरबजीत की फर्जी बहन होने के गंभीर आरोप भी लगे थे। सरबजीत की बहन बलजिंदर कौर भाई हरभजन सिंह व खुद दलबीर कौर के पति बलदेव सिंह ने उन पर यह आरोप लगाया था।


Share this story