कमरे में पहुंची पुलिस देखकर उड़ गये होश

कमरे में पहुंची पुलिस देखकर उड़ गये होश

अजमेर-शहर के क्रिश्चन थाना इलाके में एक मकान में दबिश दी गई तो दो लड़कियों समेत चार दलाल पकड़े गए। पुलिस को देखते ही लड़के और लड़कियां कपड़े लेकर भागने लगे। इनमें से एक दलाल गोलू के खिलाफ ऐसे ही मामले में इससे पहले भी अजमेर और पुष्कर में एफआईआर दर्ज है।पूरा मामला शहर के क्रिश्चन थाना को सूत्रों से खबर मिली कि लोहागल के पास शास्त्री रोड पर एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।यहां लड़कियां लाई गईं हैं जो बड़े दलालों के जरिए होटलों में सप्लाई की जानी हैं।इसपर पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजा।वहां जाने पर पता चला कि ये दलाल पहले कस्टमर को मोबाइल पर फोटो भेजते हैं।पसंद आने पर लड़कियों का रेट फिक्स किया जाता हैये लड़कियां अजमेर के अलावा गोवा समेत दूसरे शहरों में भी सप्लाई की जाती हैं।पुलिस के मुताबिक जब रेड पड़ी तो लड़कियां आपत्ति जनक अवस्था में थी। 5000 रुपए प्रति लड़की के हिसाब से रेट तय हो गया था। इसी बीच पुलिस की रेड में ये लड़कियां अपने कपड़े संभालते हुए भागने लगीं।पुलिस की टीम में पहुंची महिला कॉन्स्टेबल ने उनको हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि ये दिल्ली-एनसीआर की लड़कियां हैं। इन दोनों की उम्र 20-25 साल के बीच है।इन दलालों ने चार दिन पहले ही ये कमरा किराए पर लिया था।इस कमरे के जरिए शहर के कई होटल्स में लड़कियों की डील होनी थी।


Share this story