लडकियों को इश्क के जाल में फसा कर बनाते थे MMS विडियो फिर कुछ हुआ ऐसा

लडकियों को इश्क के जाल में फसा कर बनाते थे MMS विडियो फिर कुछ हुआ ऐसा

जयपुर-एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लड़कियों के जरिए ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कि इस गिरोह के तार काफी फैले हुए हैं। राजस्थान पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप SOG ने वीडियो बनाकर प्रतिष्ठित लोगों से करोड़ों रूपए ऐंठने वाले गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सोमवार को SOG ने अखिलेश, राकेश यादव और पुष्पेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार किए लोगों से पूछताछ करेगी। पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है।यह गिरोह खूबसूरत लड़कियों के जरिए प्रदेश-शहर के धनाढ्य लोगों को प्रेम-जाल में फंसाकर अपनी कार्रवाई को अंजाम देता था। लड़कियों से सम्पर्क के दौरान गिरोह ब्लैमेलिंग के सारे सबूत तैयार कर लेता था। इन्हीं के आधार पर लोगों को डरा धमकाकर मोटी रकम वसूली जाती थी। इस गिरोह का संचालन वकील नवीन देवानी चला रहा था।SOG के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार तीनों लोग ब्लैकमेलिंग करने में मुख्य आरोपियों की सहायता करते थे। ऐंठे गए रुपए में इनका भी हिस्सा होता था। SOG ने इससे पहले शनिवार को मूलरूप भीलवाड़ा की जैन ज्योति कॉलोनी निवासी कथित मीडियाकर्मी अक्षत शर्मा और टोंक रोड, शिव कॉलोनी निवासी विजय शर्मा उर्फ सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया था। गिरोह ने जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, ब्यावर और अन्य स्थानों पर 25 से ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्ज कराए हैं। इसके जरिए लोगों से करोड़ों रूपए वसूल किए जा चुके हैं।


Share this story