क ऐसा राजा है जिस की पत्नियाँ साठ हैं

नागालैण्ड-आपने किताबों में पढा होगा कि राजाओं की बहुत सारी रानियां हुआ करती थी लेकिन आज के समय में ऐसा देखने को नहीं मिलता। लेकिन एक राजा ऐसा भी है जिसकी आज के समय में भी 60 बीवियां हैं। इतना ही नहीं वह खाना खाने रोज म्यांमार जाता है और सोने के लिए रोज भारत आता है, वह भी बिना कोई फ्लाईट पकडे। यह राजा नागालैंड के लोंगवा गांव का है।इस गांव में कोन्याक जनजाति के लोग रहते हैं। इस जनजाति के राजा का नाम अंग नगोवांग है। इस राजा के अधीन कुल 75 गांव आते हैं। लोंगवा गांव का आधा हिस्सा म्यांमार में आता है और आधा हिस्सा भारत की सीमा में आता है। इस राजा के घर के बीच से होकर म्यांमार और भारत का बॉर्डर गुजरता है। ऐसे में इनका परिवारखाना खाने के लिए म्यांमारजाता है और खाना खाने के वापस भारत सोने के लिए आता है भारतीय सीमा का उपयोग करता है। राजा का बेटा म्यांमार आर्मी में है। भारत-म्यांमार सीमा पर होने के कारण यहां के लोगों को तकनीकी तौर पर दोनों ही देशों की नागरिकता मिली हुई है। ऐसे में इन्हें म्यांमार जाने के लिए न तो वीजा की जरूरत होती है और न ही भारतीय पासपोर्ट की। यहां के लोग दोनों ही देशों में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं।यह जनजाति काफी खुंखार मानी जाती है। इस जनजाति के लोग हेड हंटर्स के नाम से भी जाने जाते हैं। पहले ये लोग इंसानों को मारकर उसके सिर को साथ ले जाते थे। हालांकि 1960 के दशक बाद यहां हेड हंटिंग नहीं होती है लेकिन लोगों के घरों में सजाई गई खोपडियों को देखा जा सकता है। पहेले ये जनजाति के लोग इंसानों को मार

Share this story