प्यार के चक्कर में लड़की ने अपने मां बाप को ज़हर देकर मारने की कोशिश की

प्यार के चक्कर में लड़की ने अपने मां बाप को ज़हर देकर मारने की कोशिश की
पठानकोट- रेपिस्ट के साथ प्यार परवान चढ़ा और जिन्होंने उंगली पकड़कर चलना सिखाया उन्हीं मां बाप को नाबालिग बेटी ने जहर दिया। घटना पंजाब के पठानकोट की है। प्यार में अंधी एक लड़की ने अपने प्रेमी संग मिल कर अपने मां-बाप को जहर देकर मारने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया और उनकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अुनसार बहरामपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ साजिश रचकर अपने माता-पिता को खाने में जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की। मौके पर दंपति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि करीब छह माह पहले दलीप सिंह नामक इस युवक ने लड़की से दुष्कर्म किया था। उसने इस संबंध युवक के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था। उसके बाद लड़की को युवक से प्यार हो गया लेकिन लड़की को लगा कि उसके माता-पिता इस प्रेम में बाधा बन रहे हैं। लड़की ने अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने माँ बाप को ज़हर दे कर जान से मारने की कोशिश की

Share this story