कर्मचारी ने महिला को साहब से मिलाने के लिए बुलाकर इज्जत लुटने की कोशिश की

भोजपुर- बिहार के भोजपुर में इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जिले के शाहपुर प्रखंड कार्यालय में एक महिला से दुष्कर्म करने का असफल प्रयास एक सरकारी कर्मचारी द्वारा किया गया है।प्रखंड कार्यालय शाहपुर के एक कर्मचारी इंदिरा आवास योजना के लाभ दिलाने का लालच देकर पहले एक विधवा महिला से बीस हजार रुपए वसूले। इसके बाद साहब से काम करवाने के बहाने प्रखंड कार्यालय के ही एक कमरे में बुलाया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़ित महिला चिल्लाती रही हाथ जोड़ कर मिन्नतें भी की लेकिन उस दरिंदे ने उस महिला की एक बात भी नही सुनी और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा किसी तरह वह महिला अपनी इज्जत को बचाने में सफल रही और वहां से भागकर किसी तरह आरा के महिला थाना पहुंची और अपनी सारी आपबीती महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी को बताई।महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला बिहिया थाना इलाके की रहने वाली है।पीड़ित महिला की पति की मृत्यु के बाद मायके में ही रह रही थी। पिता की मौत के बाद उसकी मां भी अकेली हो गई थी। कोई भाई नहीं होने के कारण वह भी मां के साथ रह रही थी।पीड़िता द्वारा महिला थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार कर्मचारी ने उसकी मां के नाम पर इंदिरा आवास पास करवाने का लालच दिया था। रिश्वत के तौर पर उसने 20 हजार मांगे तो अपना सारा गहना बेचकर रुपए दे दिए। फिर भी इंदिरा आवास के लिए उसे कर्मचारी बार-बार दौड़ा रहा था इसी बीच कर्मचारी उपेन्द्र प्रसाद उसे साहब से मिलाने के बहाने शाहपुर प्रखंड कार्यालय के दक्षिण तरफ एक कमरे में ले गया। वहां कोई नहीं था। इसके बाद कमरा बंदकर उसके साथ जबर्दस्ती शुरू कर दी। वह शोर मचाकर वहां से किसी तरह वह भागने में सफल हो गई महिला थाना में आरोपी कर्मचारी उपेन्द्र प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज करा लिया गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Share this story