CIA ने घर में घुस कर विधवा माँ और बेटी से की ऐसी हरकत

CIA ने घर में घुस कर विधवा माँ और बेटी से की ऐसी हरकत

पानीपत-खुद को पुलिसवाला बताकर विधवा के घर में घुस गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। यहां तक कि बेटी को भी न बख्शा। उसके साथ रेप की कोशिश की। घटना हरियाणा के पानीपत की है। सीआइए के मुखबिर ने यह हरकत की।उसने नशे के साथ पकड़े गए उसके बेटे को छुड़ाने की बात कहकर विधवा महिला को हवस का शिकार बनाया। यही नहीं, उसकी नाबालिग बेटी से भी उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरोहबंदी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनों को सीआइए में ले गई। वहां सिवाह गांव का सुमित बैठा था। एक आरोपी ने सुमित की तरफ एक पर्ची फेंकी। उस पर उसकी मां का मोबाइल नंबर लिखा था। सुमित ने उस नंबर पर फोन करके कहा कि आपका बेटा कहां है। उसकी मां ने जवाब दिया कि पता नहीं। आरोपी ने कहा कि सीआइए ने आपके बेटे को पकड़ लिया। मैं सीआइए में हूं। आपके बेटे को छुड़वा सकता हूंसोमवार रात को किराये पर रहने वाली विधवा महिला के घर किशनपुरा में गया। रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने रोक दिया। रात को उसके घर में ही रहा। महिला ने वीरवार को एसपी को शिकायत दी। एसपी ने जांच महिला थाना डीएसपी को सौंपी। पुलिस ने महिला द्वारा बताए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उसके ठिकाने का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर किया। महिला थाने की एसएचओ मीना ने बताया कि आरोपी सीआइए में नशीले पदार्थ की मुखबिरी देने गया था। सीआइए द्वारा गिरफ्तार आरोपी ने अपनी मां का मोबाइल फोन नंबर दिया था। उसने नकली पुलिस वाला बनकर महिला से दुष्कर्म किया।


Share this story