दुल्हन का छोटा सवाल दुल्हे पर पड़ा भरी दुल्हन ने शादी से किया इनकार

दुल्हन का छोटा सवाल दुल्हे पर पड़ा भरी दुल्हन ने शादी से किया इनकार
कानपुर -सामाज बहुत आगे निकल रहा है एग्ज़ाम हर मैदान में देना पड़ता है कोई पास होता है तो कोई फेल एक ऐसी ही सामने आई है एक दुल्हन ने अपने दूल्हा से पुछा 15 और छह का जोड़ कितना होता है आसन सा लगने वाले इस सवाल का गलत जवाब देना एक दुल्हे को महंगा पड़ गया। दूल्हा गया था बारात लेकर दुल्हन लाने के लिए लेकिन शादी से ठीक पहले दुल्हन के पूछे गए इस सवाल का वो गलत जवाब दे बैठा।गलत जवाब मिलने से दुल्हन भड़क गयी और दुल्हन ने उससे शादी करने से ही इनकार कर दिया। घटना कानपुर की है। बुधवार को यहां एक बारात आई। शादी के रस्में पूरी होने से पहले ही दुल्हन ने दूल्हे से उसकी गणित की दक्षता जांचने के लिए छोटा सा सवाल पूछा कि 15 और 6 का जोड़ कितना होता है।दूल्हे ने जवाब दिया 17। फिर क्या था दुल्हन भड़क गई। उसने दूल्हे पर अपनी पढ़ाई को लेकर झूठे बोलने का आरोप लगाया और शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के परिजनों ने बहुत समझाया लेकिन दुल्हन मानने को तैयार ही नहीं हुई।लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि लड़के के परिवार ने हमें उसकी पढ़ाई के बारे में गलत जानकारी दी। पहली क्लास का बच्चा भी इस सवाल का जवाब दे सकता है। मामला पुलिस तक पहुंचा और उसके बाद दोनों घरों के लोगों अपना सामन ले ली लिया और दूल्हा बाराती सब वापस घर चले गए

Share this story