पूर्व PM मनमोहन सिंह नोटबंदी को लेकर भाजपा को घेरा

पूर्व PM मनमोहन सिंह नोटबंदी को लेकर भाजपा को घेरा
दिल्ली- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस का जन-वेदना सम्मेलन दिल्‍ली में चल रहा है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला इतिहास में ऐसा पहली बार है जब भारत को कोई प्रधानमंत्री विदेशों में भारत का मजाक उड़ाता है। जनवेदना सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व pm मनमोहन सिंह ने कहा कि नोटबंदी देश के लिए आपदा के समान है। देश एक बुरी स्थिति से गुजर रहा है और इसका सबसे बुरा समय आना बाकी है। ये एक अंत की शुरुआत है। मनमोहन सिंह ने कहा मोदी लगातार कहते आ रहे थे कि हम देश की उन्नति और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने आये हैं पर इतने दिनों को देखने के बाद पता चला कि उनके सभी वादे खोखले निकले ढाई साल पहले मोदी जी आए और कहा कि मैं देश को साफ करूंगा उन्होंने झाड़ु पकड़ी और 3-4 दिन चला कर फिर भूल गए। उन्हें लगा कि देश साफ हो गया राहुल गांधी ने कहा कि आज मीडिया के लोग खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं। वे कहते हैं कि अब हवा बदल गई है। राहुल गंधी ने कहा की पीएम मोदी लोकतांत्रिक संस्थाओँ को कमजोर करने में लगे हैं। ये संस्थाएं ही देश की आत्मा हैं। ये लोग देश की आत्मा को खत्म करने में लगे हैं बीजेपी और हमारे PM हमेशा यह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया जनता को मालूम है कि हमने क्या किया। हमारे नेताओं ने इस देश के लिए खून और आंसू बहाए हैं। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा आर्थिक प्रयोग हंसते-खलते मजाक में ले लिया। उन्होंने देश के लोगों के खून-पसीने की कमाई को रद्दी में बदल दिया।






Share this story