सेब खाने के है कई सारे फायदे जो आप नही जानते होगे

सेब खाने के है कई सारे फायदे जो आप नही जानते होगे
डेस्क- अंग्रेजी में कहा गया है ‘’एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे” अर्थात एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ सेब को सबसे सेहतमंद फल माना जाता है सेब खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है साथ-साथ यह स्वास्थ्य गुणों से भी भरपूर है सेब खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसके अलावा इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं .
सेब खाने के बेहतरीन फायदे ये है
1. स्वस्थ हृदय के लिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए. 2. अगर आप नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं तो ऐसे में कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखा जा सकता है. 3. सेब में विटामिन सी और आयरन मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं. 4. सेब में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो भोजन को पचाने में हमारी मदद करता है. रोजाना एक सेब को छिलके के साथ खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है. 5. सेब में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद साबित होता होता है. इसके अलावा यह आंखों को कई रोगों से भी बचाता है. 6. वर्कआउट करने से पहले सेब जरुर खाना चाहिए. 7. अगर आप रोज एप्पल खाते है तो आपको 28% कम चांस है मधुमेह होने के. 8. एप्पल खाने से वजन संतुलित रहता है .

Share this story