कैसा रहेगा आज 18 जनवरी 2017 को आपका दिन

कैसा रहेगा आज 18 जनवरी 2017 को आपका दिन

मेष : धार्मिक कार्यों में मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वृष : क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मिथुन : परिवार में सुख शांति रहेगी। लेकिन बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। लेकिन आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। सिंह : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती हैं। तुला : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। वृश्चिक : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान सम्मान बढ़ेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। धनु : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मकर : माता के सहयोग से पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। लेकिन परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुंभ : आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मीन : मन में शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।


Share this story